गोरखपुर। जिला शतरंज संघ गोरखपुर से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से 11 फरवरी को तुलसीदास मेमोरियल कैटलिस्ट हाइब्रिड स्कूल में सुबह 10.30 बजे से एक दिवसीय अंडर-9 व अंडर-19 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजक नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चक्रों में रैपिड आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक राउंड का टाइम कंट्रोल 25 प्लस पांच सेकेंड इंक्रीमेंट का होगा। अंडर-9 आयु वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए जन्मतिथि एक जनवरी 2015 या उसके बाद और अंडर-19 की एक जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए। अंडर-9 आयु वर्ग के विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल व अंडर 19 वर्ग में विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 11 फरवरी की सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच प्रतियोगिता स्थल पर ही निर्धारित शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते है।