गोरखपुर। शाहपुर इलाके में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बुधवार को एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 25 पेटी शराब बरामद किया है। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के बखीरा के जगदीशपुर निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई। आरोपी पर पुलिस ने आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी 15 अगस्त को बंदी के दिन शराब बेच रहा था। ब्यूरो