फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुधवार को दिन-रात की अवधि रहेगी लगभग समान

Tue, 22 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सितंबर विषुव इस बुधवार को सुबह 5:35 बजे भारतीय समयानुसार घटित होगा। खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार यह वह महत्वपूर्ण खगोलीय क्षण है, जब सूर्य आकाशीय विषुवत् रेखा को उत्तर से दक्षिण की ओर पार करता दिखाई देता है। विषुव किसी पूरे दिन चलने वाली घटना नहीं बल्कि पृथ्वी-सूर्य प्रणाली में घटित होने वाला एक निश्चित क्षण है। इस दौरान पृथ्वी के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होती है। विषुव की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इस समय सूर्य लगभग ठीक पूर्व दिशा में उदित और पश्चिम दिशा में अस्त होता दिखाई देता है। इसे खुले स्थान से आसानी से देखा जा सकता है। सूर्य का सुरक्षित अवलोकन करने के लिए प्रमाणित सोलर फिल्टर या पिनहोल प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें