फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष का पहला दिन: ई-रिक्शा पर शहर की सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकल इन रास्तों पर जाने से बचें

Wed, 01 Jan 2025 01:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

 एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि नियम तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑटो या ई-रिक्शा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की डयूटी लगा दी गई है, कंट्रोल रूम से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर शहर में जश्न मनाने निकल रहे हैं तो यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर कर लें। शहर में कई जगहों पर डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन एक जनवरी को सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि नियम तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑटो या ई-रिक्शा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की डयूटी लगा दी गई है, कंट्रोल रूम से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर और नौकायन की तरफ गाड़ियां नहीं जाएंगी। मंदिर और पर्यटन स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए कई रास्तों पर रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि मंदिर की तरफ केवल पर्यटक और श्रद्धालु के ही वाहन जाएंगे अन्य वाहनों को इंडस्टि्रयल एरिया के पास से स्पोर्ट्स चौराहा व खजांची की तरफ मोड़ दिया जाएगा। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

इन रूट पर रहेगा डायवर्जन
- पैडलेगंज चौराहा से नौकायन होकर जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा एवं अन्य कमार्शियल वाहन पैडलेगंज से डायवर्ट रहेगे। ये वाहन तारामंडल (देवरिया बाइपास) होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- इसी प्रकार चिड़ियाघर, हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास एवं नौकायन पावर हाउस तिराहा से नौकायन की तरफ आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा एवं कर्मशियल वाहन डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन तारामंडल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले कर्मशियल लोडर वाहन एवं रोडवेज की बसें डायवर्ट रहेंगी। ये मोहद्दीपुर, कौवाबाग, असुरन राप्तीनगर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
- गोरखनाथ ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर जाने वाले ऑटो ई-रिक्शा डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन धर्मशाला तिराहा, गोयल गली, जेपी हाॅस्पिटल तिराहा से आवश्कतानुसार डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- बरगदवां एवं स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहा से आने वाले कर्मशियल लोडर एवं रोडवेज की बसें इंडस्टि्रयल एवं रामनगर तिराहा, स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज से राप्तीनगर, असुरन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- गोरखनाथ मंदिर मेन गेट होकर गोरखनाथ ओवरब्रिज आने वाले ऑटो/ ई-रिक्शा को डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन गोरखनाथ थाने के पीछे, हुमायूंपुर चौराहा, तंरग ओवरब्रिज, गंगेज चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- मोहद्दीपुर एवं पैडलेगंज चौराहा पर दबाव बढ़ने पर हल्के कर्मशियल वाहनों को कुनराघाट तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रानीडीहा, सिक्टौर एवं चिड़ियाघर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज एवं मोहद्दीपुर जाने वाले हल्के लोडर कर्मशियल वाहन देवरिया बाइपास से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामगढ़ताल थाना, चिडियाघर, सिक्टौर, रानीडीहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- कुनराघाट से पैडलेगंज एवं पैडलेगंज से कुनराघाट तक डीजल, पेट्रोल, सीएनजी टैंकर डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन खोराबार देवरिया बाईपास होकर आवागमन करेंगे।

यहां प्रतिबंधित रहेंगे ई-रिक्शा
- कुनराघाट से मोहद्दीपुर चौराहे की तरफ ई-रिक्शा का संचालन वर्जित रहेगा।
- देवरिया बाईपास तिराहा से पैडलेगंज चौराहे की तरफ ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

- छात्रसंघ से पैडलेगंज की तरफ ई-रिक्शा का संचालन नहीं हो सकेगा।
- विश्वविद्यालय चौक से मोहद्दीपुर चौराहे की तरफ ई रिक्शा का संचालन पर पाबंदी।

- बिछिया तिराहा से मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर ई-रिक्शा का संचालन वर्जित रहेगा।
-गोरखनाथ मंदिर से तरंग क्राॅसिंग के बीच ऑटो, ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।

नौकायन व गोरखनाथ मंदिर जाने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
नौकायन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने एवं प्रेक्षागृह के चारों तरफ व चंपा देवी पार्क के बगल में पुराना वाटर पार्क में होगी। वहीं दो पहिया वाहनों की पार्किंग सर्किट हाउस तिराहा के बगल एवं नौकायन तिराहा पार्किंग स्थल में होगी। उधर, गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले वाहन दो/चार पहिया वाहनों की पार्किंग नथमलपुर बागीचा एवं आरपीएफ ग्राउंड में होगी।

धर्मशाला की तरफ से दर्शनार्थियों को लेकर आने वाली बसों को भगवती महाविद्यालय नियर तरंग क्राॅसिंग में पार्क कराया जाएगा। बरगदवां एवं स्पोर्ट्स काॅलेज की तरफ से दर्शनार्थियों को लेकर आने वाली बसें नथमलपुर बागीचा पार्किंग में पार्क होंगी। मोहद्दीपुर में ओरियन माॅल के सामने सड़क पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। ये वाहन माॅल की पार्किंग में खड़े होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें