प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को शहर विधान
पादरी बाजार में आयोजित हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को शहर विधानसभा के पादरी बाजार मुहल्ले में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में हर ओर विकास हो रहा है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी ने आज माफिया जेल में हैं या देश छोड़कर बाहर भाग गए हैं। भू माफियाओं के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चल रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को एक नई पहचान दी है। पूरे विश्व में देश का का डंका बज रहा है। वीरेंद्र नाथ पांडेय, अरविंद त्रिपाठी, दयानंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, कृष्ण कुमार, अजमेर आलम ,सुरेंद्र चौबे, सत्यार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।