फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चेयरमैन के निर्देश पर झटपट पोर्टल पर लंबित कनेक्शन निस्तारित होने शुरू

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
0- 4010 में ढाई हजार कनेक्शनों को निस्तारित कर दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लंबे समय से झटपट पोर्टल पर आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को अब कनेक्शन मिल जाएगा। चार हजार से अधिक बिजली बिल झटपट पोर्टल पर लंबित हैं। इनमें ढाई हजार आवेदनों को निस्तारित किया जा रहा है। छोटी-छोटी कमियों के कारण इनके आवेदनों पर विचार नहीं हो रहा था।
बिजली निगम के झटपट पोर्टल पर आवेदन लंबित पड़े थे। चेयरमैन डाॅ. आशीष गोयल के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई। मंडल में 4010 आवेदन लंबित थे। अभियंताओं का कहना है कि जल्द ही बचे 1510 आवेदनों का भी निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया जाता है। एक सप्ताह में आवेदन का निस्तारण करना होता है। कई बार दस्तावेज न पूरे होने तो कई बार पोल से घर की दूरी को आधार बनाते हुए कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया जाता है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि ढाई हजार कनेक्शनों के आवेदनों को झटपट पोर्टल से निस्तारित कर दिया गया है। इसमें भुगतान को लेकर लोगों में उलझन रहती है। कनेक्शन में नकद नहीं ऑनलाइन ही भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें