फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जालसाजी की शिकायत पर बोला दरोगा...चौराहे पर जाओ एक बोतल पानी खरीदकर पी लो

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट थाने का मामला, ठगी की शिकायत लेकर गए थे दिव्यांग दंपती
विज्ञापन

दरोगा ने बैरंग लौटाया, जालसाज ने लिए हैं छह हजार रुपये
हरपुर बुदहट। देवराडतुला गांव के रहने वाले एक दिव्यांग दंपती के साथ स्थानीय थाना पुलिस ने असंवेदनशील व्यवहार किया है। जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे इस दंपती का आरोप है कि दरोगा ने यह कहकर लौटा दिया कि चौराहे पर जाओ और एक बोतल पानी खरीदकर पी लो, इसमें कुछ नहीं हो सकता। जालसाज ने इनसे एक केस में धारा बढ़वाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के नाम पर छह हजार रुपये की ठगी की है।
जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवराडतुला निवासी गौतम और इंद्रेश भाई हैं। गौतम व उनकी पत्नी रेनु दोनों दिव्यांग हैं। 18 अगस्त को घर में मोटर चलाने के विवाद में इंद्रेश ने अपने पिता सेवक की पिटाई कर दी। उन्हें बचाने गए गौतम और रेनू को भी इंद्रेश ने पीट दिया। इसके बाद सेवक ने हरपुर बुदहट थाने में अपने बड़े बेटे इंद्रेश और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 21 अगस्त को गौतम के पास एक जालसाज ने फोन किया। खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए थाने में दर्ज केस में धारा बढ़ाने और उनके भाई को गिरफ्तार करने के एवज में रुपये की मांग की। गौतम ने जालसाज द्वारा दिए गए नंबर पर तीन-तीन हजार करके दो बार में पैसे भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने फिर पैसे की मांग की तो गौतम ने अपने गांव के प्रधान जनार्दन यादव से यह बात बताई। प्रधान ने उस नंबर पर फोन मिलाया तो पोल खुली। उसका नंबर तभी से बंद आ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती का आरोप है कि जालसाज ने जिस नंबर से फोन किया गया था, वह लेकर हम बुधवार को हरपुर बुदहट थाने गए। वहां जनसुनवाई दरोगा ने कहा कि चौराहे पर जाओ और एक बोतल पानी खरीदकर पी लो। दंपती रोते हुए शाम तक थाने का चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आ गया है। सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के आरोप की भी जांच की जाएगी।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें