फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानबेला राप्तीनगर विस्तार के नागरिकों ने उपखंड पर किया हंगामा, बिजली निगम पर लगाया आरोप

Mon, 09 Jun 2025 05:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मानबेला के लोगों ने सोमवार को उपखंड राप्तीनगर पर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले किसी संस्था द्वारा या विभागीय मिलीभगत से आवास में जबरन, बहला - फुसला कर दूसरा मीटर लगा दिया गया। सोसाइटी के लगभग 1500 लोगों के घरों में इन मीटरों का लगाया जा चुका है। उनका आरोप है कि अचानक मीटर के तेज चलने की वजह से अधिक बिजली बिल और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने आए लोगों को समझाती पुलिस और एसडीओ राप्तीनगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना मानबेला राप्तीनगर विस्तार के आवासों में बिजली निगम की तरफ से रिचार्ज वाला मीटर लगाया गया था। इस मीटर से सभी लोगों को राहत थी। लेकिन, बीच में इस मीटर को हटाकर इसकी जगह दूसरा मीटर लगा दिया गया।
विज्ञापन


इस मीटर के लगने के बाद अब बिजली का बिल अचानक से बढ़ गया। ये बिजली निगम और बाहरी संस्था की तरफ से मिलीभगत कर किया गया है। ये आरोप लगाते हुए मानबेला के लोगों ने उपखंड राप्तीनगर में सोमवार को प्रदर्शन किया।

लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले किसी संस्था द्वारा या विभागीय मिलीभगत से आवास में जबरन, बहला - फुसला कर दूसरा मीटर लगा दिया गया। सोसाइटी के लगभग 1500 लोगों के घरों में इन मीटरों का लगाया जा चुका है। उनका आरोप है कि अचानक मीटर के तेज चलने की वजह से अधिक बिजली बिल और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि किसी तरह छोटा-मोटा धंधा व्यापार कर सभी अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे में अगर ऐसे मनमाने तरीके से बिजली बिल आएगा तो लोगों को उसके भुगतान करने में काफी परेशानी होगी। लोगों का कहना था कि जनहित को देखते हुए फिर से उन सभी आवासों में पुराना वाला मीटर ही लगवाया जाए।

इसके लिए बिजली निगम चाहे तो कैंप लगाकर भी उनकी समस्या का समाधान कर सकता है। प्रदर्शन करने में मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रेमपाती विश्वकर्मा, सन्तोष राजभर, रितेश सिंह, पप्पू जायसवाल, भीम कन्नौजिया, अमित श्रीवास्तव, रेनू पाण्डेय, कल्पना चौधरी, सुदर्शन सिंह, मुनिदेव राजभर, वसी अहमद, जैनुदीन, अजय शर्मा, आदित्य कुंडू, अजय कुमार, संगीता सिंह, निशु जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव, विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें