फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईस्पीड में 13 वाहनों का चालान, हटाए गए शराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नया सवेरा पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नया सवेरा पर मनचलों और हाईस्पीड वालों पर पुलिस ने शनिवार को सख्ती की। रामगढ़ताल किनारे रफ्तार भर रहे 13 वाहनों का पुलिस ने चालान किया। वहीं, बुद्ध द्वार के पास ही एक किनारे कार में पैग लगाने वालों को पुलिस ने सलीके से समझाकर हटाया तो हॉक दस्ता भी घूमते नजर आई। एसएसपी ने पुलिस को सक्रियता बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिहाज से पैदल गश्त बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शहर के मरीन ड्राइव कहे जाने वाले नौकायन पर घूमने वाले परिवारों की भीड़ होती है। लेकिन, मनचलों और शराबियों की वजह से लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। शाम होते ही मुख्यद्वार के आगे ही कार में शराब पीने का दौर शुरू हो जाता है तो वहां पर खानपान को आने वालों को वाहन खड़ी करने की जगह ही नहीं मिलती है। अमर उजाला में खबर में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार से स्टंट करते हुए वाहन चलाते पाए जाने पर 13 लोगों के चालान काटे गए। वहीं, पैडलेगंज पुलिस चौकी के सिपाही कार में बैठे नए उम्र के लड़कों को टोकना शुरू किए तो सभी न हटने में ही भलाई समझी। पुलिस का हॉक दस्ता भी शाम छह बजे से लेकर रात 9 बजे तक पूरी तरह से सक्रिय रहा। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जब कभी भी शिकायत आती है तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है। नौकायन की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह नियमित रूप से गश्त पर रहें, ताकि किसी को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें