फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather News: पारा पहुंचा 40 पार, गर्मी ने किया बेहाल- जानिए IMD की रिपोर्ट- कैसे रहेगा मौसम का हाल

Sun, 11 May 2025 11:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से फिर तापमान बढ़ेगा। 14 मई से पूर्वी उत्तरप्रदेश में लू चल सकती है। जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शनिवार दोपहर में तीखी धूप के कारण जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि, रविवार को मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है। शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। उसके बाद खिली तीखी धूप से तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी से बेहाल लोग राहत के लिए जूस, सत्तू की दुकानों में गला तर करते रहे। छाया में भी लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार से फिर तापमान बढ़ेगा। 14 मई से पूर्वी उत्तरप्रदेश में लू चल सकती है। जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें