फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो वहीं हो जाएगी ''''कैद''''

विज्ञापन
- शुक्रवार को सात गाड़ियों का गोलघर में व्हील क्लैंप लगाकर वसूला गया जुर्माना
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- शुक्रवार को सात गाड़ियों का गोलघर में व्हील क्लैंप लगाकर वसूला गया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अब नो पार्किंग में चार पहिया वाहनों को खड़ा करने पर वहीं पर लॉक करने की शुरुआत कर दी गई है। शुक्रवार को गोलघर में सात वाहनों में व्हील क्लैंप लगाने के बाद चालान कर जुर्माना वसूला गया। हालांकि, वाहनों को क्रेन से उठाने की व्यवस्था पहले ही खत्म हो गई थी, लेकिन चालान करने के बाद भी लोग वहीं पर वाहन खड़ा कर देते थे। अब व्हील क्लैंप होने की वजह से तुरंत नहीं जा पाएंगे, पहले जुर्माना भरना होगा, तभी खुलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने गोलघर, काली मंदिर तिराहा, कचहरी रोड पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े सात वाहनों में व्हील क्लैंप लगाकर चालान की कार्रवाई की गई। वाहनों के मालिकों से मौके पर ही कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े 22 दो-पहिया वाहनों का चालान करने के साथ दो वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात यार्ड में लाकर एमवीएक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। यातायात पुलिस के पास अब 200 व्हील क्लैंप आ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें