चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरी के टोला बदुरहिया के समीप फोरलेन के किनारे 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। जिसकी पहचान नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या 14 निवासी रामाश्रय गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान थे। चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो