फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाएं अफसर : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त सभगार में कमिश्नर ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज डीएम व सीडीओ भी जुड़े थे ऑनलाइन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त सभागार में हुई इस समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में जो भी अड़चनें आ रहीं हैं उनका संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं। लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। सभी विभाग शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) में प्रगति अच्छी नहीं होने पर एडी हेल्थ को निर्देश दिया कि जो भी पात्र लाभार्थी वंचित रह गए हैं, उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया जाए। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित जो भी व्यवधान आ रहे हैं, उन्हें ठीक कराएं। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण पर चर्चा की जानकारी लेने के बाद कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं आ रही उनका संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करें। समीक्षा बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ संजय कुमार मीना के अलावा वर्चुअल माध्यम से देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज के डीएम व सीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें