गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आईएएस अभय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे मंगलवार की शाम सर्किट हाउस पहुंचे। बुधवार की सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच वे प्रत्याशियों और मतदाताओं से मिलेंगे। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि चुनाव से जड़ी किसी प्रकार शिकायत सर्किट हाउस में प्रेक्षक के समक्ष दर्ज कराई जा सकती है।