सहजनवां। क्षेत्र के एक गांव की युवती पड़ोस गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती रहती थी। युवक बातचीत के दौरान युवती से शादी करने का आश्वासन दे रहा था। युवती ने उसके बारे में जानकारी ली, तो वह शादीशुदा निकला। उसके बच्चे भी हैं। जब उसने शादी करने से इन्कार कर दिया, तो आरोपी युवक ने युवती को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने से युवती और उसके परिजन परेशान हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी यवक दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद