अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर यातायात एवं पाॅवर ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेट, पुनर्निधारण एवं नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को छपरा के स्थान पर एकमा स्टेशन से चलाई जाएगी।
पुनर्निधारण-
- 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस 31 अक्तूबर को छपरा से 30 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- 05145 छपरा-सीवान डेमू ट्रेन 31 अक्तूबर को छपरा से 70 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
- 05135 छपरा-औंड़िहार डेमू ट्रेन 31 अक्तूबर को छपरा से 30 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण-
- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 05146 सीवान-छपरा डेमू गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।