अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने काजीपेट-बल्हारशाह खंड के हसनपर्ती रोड-उप्पल स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग किया गया है।
निरस्तीकरण
गोरखपुर से 04, 05, 07, 11 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। कोच्चुवेली से 02, 03, 07, 09 एवं 10 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बरौनी से 01 एवं 08 जनवरी को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
एर्णाकुलम से 05 एवं 12 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 30 दिसंबर और 06 जनवरी को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यशवंतपुर से 01 एवं 08 जनवरी को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 01 एवं 08 जनवरी को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसी तरह यशवंतपुर से 03 एवं 10 जनवरी को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 31 दिसंबर एवं 07 जनवरी को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। हैदराबाद से 29 दिसंबर एवं 05 जनवरी को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-
मार्ग परिवर्तन
गोरखपुर से 03 एवं 10 जनवरी को प्रस्थान करने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-पेद्दपल्ली-निजामाबाद-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। सिकंदराबाद से 04 एवं 11 जनवरी को चलने वाली 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद-काजीपेट-बल्हारशाह के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-निजामाबाद-पेद्दपल्ली-बल्हारशाह के रास्ते चलाई जाएगी।
-
रि-शिड्यूलिंग
सिकंदराबाद से 02, 04, 06, 08, 10 एवं 13 जनवरी को चलने वाली 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
00