फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब ई-पास के जरिये खुद टिकट बना सकेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले कर्मचारियों को पास लेने के लिए पास लिपिक से अनुमोदन लेना पड़ता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे तेजी से डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर आगे बढ़ रहा है। इसके तहत ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट सिस्टम एचआरएमएस को अपग्रेड कर कर्मचारियों को पास लेने की प्रक्रिया को आसान बना दिया गया है। ई-पास के जरिये अब रेलकर्मी आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से खुद ई-टिकट बना सकते हैं। इससे दक्षता बढ़ी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेल कर्मचारी पास के लिए एचआरएमएस पोर्टल को लाॅग इन कर सुविधा पास प्राप्त कर रहे हैं। पहले कर्मचारियों को पास लेने के लिए पास लिपिक से अनुमोदन लेना पड़ता था, लेकिन अब कर्मचारी स्वयं ही पास जारी करने में सक्षम हैं। वह अपना पास स्वयं जारी कर आईआरसीटीसी के पोर्टल पर लाॅग इन कर ई-टिकट भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आईआरसीटीसी ने रेलवे पास कंसेशन के विकल्प को साॅफ्टवेयर में जोड़ दिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों को ऑनलाइन टिकट बनाने में सुविधा हो रही है, और रेलवे आरक्षण केंद्र पर लाइन लगने एवं अनावश्यक भाग दौड़ से छुटकारा मिल गया है। सीपीआरओ ने बताया कि इस सुविधा से रेलकर्मियों के समय की बचत होगी, जिसका सदुपयोग रेल कार्यों में हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें