फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NER टिकट की नई व्यवस्था: बोर्डिंग स्टेशन ध्यान में रखें यात्री, एक चूक कर देगी टिकट कैंसिल- रखना होगा ये ध्यान

Wed, 19 Mar 2025 11:39 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

पहले बोर्डिंग स्टेशन के बाद ट्रेन में टीटीई सीट पर पहुंचकर यह जांचता था कि यात्री उसपर बैठा है या नहीं। अगर यात्री अपने सीट पर मिलता था तो टीटीई उसे प्रेजेंट कर देता था। अगर वह वहां नहीं होता था तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक उसका इंतजार करता था। अब ये व्यवस्था बदल दी गई है। 15 मिनट इंतजार करने के बाद टीटी टिकट कैंसिल कर देंगे।
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने ट्रेन में आरक्षण कराया है तो बोर्डिंग स्टेशन पर ही निर्धारित सीट पर पहुंचना होगा, नहीं तो टीटीई 15 मिनट इंतजार करने के बाद टिकट कैंसिल कर देगा। इसके साथ ही वह सीट आरएसी या वेटिंग यात्रा कर रहे यात्री के नाम पर अलॉट हो जाएगी।

विज्ञापन


ट्रेनों में टीटीई के काम को अब पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। ऐसा एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) डिवाइस से हुआ है। यह समय-समय पर अपडेट होता रहता है। नया अपडेट आरएसी और वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।

दरअसल, पहले बोर्डिंग स्टेशन के बाद ट्रेन में टीटीई सीट पर पहुंचकर यह जांचता था कि यात्री उसपर बैठा है या नहीं। अगर यात्री अपने सीट पर मिलता था तो टीटीई उसे प्रेजेंट कर देता था। अगर वह वहां नहीं होता था तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक उसका इंतजार करता था। इस बीच यह सीट किसी और को अलॉट नहीं की जाती थी। दो स्टेशन बाद ही टीटीई किसी को सीट अलॉट करता था।
विज्ञापन


अब नई व्यवस्था के तहत अगर यात्री बोर्डिंग स्टेशन पर सीट पर नहीं पहुंचता है तो टीटीई सिर्फ 15 मिनट के बाद ही एचएचटी पर एनपी (नॉट प्रेजेंट) कर देगा। टीटीई के ऐसा करते ही वह सीट अपने आप ही प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन के आरएसी या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री की हो जाएगी। आरएसी या वेटिंग टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री को यह जानकारी मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर मिल जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत बोर्डिंग स्टेशन पर अगर यात्री अपनी सीट पर नहीं पहुंचेगा तो टीटीई उसे एचएचटी के माध्यम से एनपी (नॉट प्रेजेंट) कर देगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर वह सीट आरएसी या वेटिंग के यात्री को मिल जाएगी: पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनईआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें