फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब गोरखपुर जंक्शन से चलेगी नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बढ़नी में नया वाशिंग पिट शुरू होने के बाद गोरखपुर से होकर चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जो 10 जुलाई से लागू होगा। नकहा जंगल से गोमतीनगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब गोरखपुर जंक्शन से चलेगी। वहीं बढ़नी-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष ट्रेन संशोधित समयानुसार गोरखपुर 12:15 बजे पहुंचकर 12:30 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

बढ़नी में वाशिंग पिट शुरू होने पर गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन को बढ़नी तक विस्तार दिया गया है। 4 जुलाई से ही यह ट्रेन बढ़नी से चल रही है। अब 10 जुलाई से बदले समय के अनुसार चलेगी। इसी प्रकार नौतनवा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी संशोधित समयानुसार पीपीगंज 11:36 बजे पहुंचकर 11:38 बजे छूटेगी। यह ट्रेन कौड़िया जंगल स्टेशन पर 11:45 बजे पहुंचकर 11:46 बजे, मानीराम स्टेशन 12:02 बजे पहुंचकर 12:04 बजे, नकहा जंगल स्टेशन पर 12:23 बजे पहुंचकर 12:25 बजे छूटेगी।
इसी प्रकार नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस अब गोरखपुर से 12:20 बजे चलाई जाएगी। यह गाड़ी नकहा जंगल स्टेशन पर 12:38 बजे पहुंचकर 12:40 बजे छूटेगी। अन्य सभी स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव यथावत रहेगा। सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट पर 21:55 बजे पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर 10:00 बजे पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर 21:13 बजे पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन संशोधित समयानुसार 6:10 बजे गोरखपुर कैंट पहुंचेगी। गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार नकहा जंगल स्टेशन पर 13:50 बजे पहुंचेगी। नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेेष ट्रेन संशोधित समयानुसार नकहा जंगल स्टेशन से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें