फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब अयोध्या कैंट तक चलेगी मनकापुर-अयोध्या धाम पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 04241/04242 मनकापुर-अयोध्या कैंट-मनकापुर 04257/04258 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन को मेमू में परिवर्तित कर दिया गया है। 04259/04260 मनकापुर-अयोध्या धाम-मनकापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन का मार्ग विस्तार अयोध्या कैंट तक 25 जनवरी से किया जाएगा। विस्तारित मार्ग पर 25 जनवरी से 04259 मनकापुर-अयोध्या कैण्ट अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से 09.35 बजे प्रस्थान करेगी।
टिकरी से 09.51 बजे, नबावगंज (गोंडा) हाल्ट से 10.02 बजे, कटरा से 10.21 बजे, रामघाट हाल्ट से 10.31 बजे, अयोध्या धाम जं. से 10.57 बजे तथा आचार्य नरेंद्र देव नगर से 11.08 बजे छूटकर अयोध्या कैंट 11.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन नंबर 04260 अयोध्या कैंट-मनकापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी अयोध्या कैंट से 11.45 बजे प्रस्थान कर आचार्य नरेंद्र देव नगर से 11.58 बजे, अयोध्या धाम जं. से 12.12 बजे, रामघाट हाल्ट से 12.19 बजे, कटरा से 12.29 बजे, नबावगंज (गोंडा) हाल्ट से 12.40 बजे तथा टिकरी से 12.50 बजे छूटकर मनकापुर 13.20 बजे पहुंचेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें