फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब 28 मार्च तक जमा हो सकेगा हज अमाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरी किस्त जमा करने के लिए हज कमेटी ने बढ़ाई डेटअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। मुकद्दस हज के सफर पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत क खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 28 मार्च कर दी है। इसके लिए उन्होंने कोई सर्कुलर तो नहीं निकाला है, लेकिन हज कमेटी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। द्वितीय किस्त के रूप में हज यात्रियों को 1,70,000 रुपये जमा करने हैं। चयनित हज यात्री स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के साथ ही यूपीआई के माध्यम से किस्त जमा कर सकते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि कई ऐसे चयनित यात्री हैं जो पैसा नहीं जमा कर सके हैं, उनकी सुविधा के लिए 28 मार्च तक डेट बढ़ाई गई है। बैंक में पैसा जमा करने वाले यात्रियों को बैंक रेफरेंस नंबर अंकित करना होगा। हज अमाउंट जमा न कर पाने की स्थिति में हज यात्रियों का चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें