फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ और बड़गो में दो एकड़ जमीन पर कब्जेदारों को नोटिस

Fri, 15 Mar 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- स्कूल की जमीन पर बनवा रहे थे मकान, निगम ने जारी किया नोटिस



संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नौसड़ और बड़गो में नगर निगम की जमीन पर लोगों ने मकान और मैरिज हॉल बनवाकर कब्जा जमा लिया है। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर दो एकड़ जमीन को चिह्नित किया जिसपर 20 से अधिक लोगों ने कब्जा जमाया है। जमीन चिह्नित करने के साथ ही उनको नोटिस भी जारी किया गया।
कब्जेदारों को चेतावनी दी गई कि वे एक हफ्ते के अंदर जमीन से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत करें या निर्माण हटा लें नहीं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नौसड़ में गाटा संख्या 311 में 0.167 हेक्टेयर व 312 में 0.370 हेक्टेयर जमीन पर अरुण शुक्ला, सुमन, सुनील जायसवाल समेत आठ अज्ञात लोगों ने मैरिज हॉल, मकान और दीवाल बनाकर कब्जा जमा रखा है। इसी तरह नौसड़ के ही गाटा संख्या 430 व 473 में धर्मेंद्र, अमरनाथ, रामचरण, बाबूलाल, रमुग्रह, किस्मती देवी, सोहन व जीतेंद्र ने मकान, सहन, शौचालय, बाउंड्रीवाल बनाकर स्कूल के लिए प्रस्तावित जमीन पर अवैध कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गो में गाटा संख्या 842 में 0.020 हेक्टेयर, 843 में 0.243 हेक्टेयर और गाटा संख्या 621 में 0.081 हेक्टेयर भूमि पर प्लाटिंग, दीवाल और कृषि कर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें