फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियमितता पर खाद विक्रेताओं को नोटिस, एक दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किसानों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने में गड़बड़ी की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर बनी टीम ने शनिवार को कुल 53 खाद विक्रेताओं तथा स्टॉकिस्टों की जांच की। टीम के सदस्यों ने जांच कर नमूने लिए। अनियमितता पाने पर एक दुकान को निलंबित करने के साथ कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने तहसील सदर खजनी में 10 नमूने लेने के साथ एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कैम्पियरगंज में पांच नमूने लिए और तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ एक दुकान को निलंबित किया गया। सहजनवां और चौरीचौरा में तीन नमूने लेने के साथ एक दुकानदार काे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। गोला दो दुकानों से उर्वरक नमूना लिया गया एवं तीन दुकानदारों काे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें