भागलपुर। पुलिस ने शनिवार की शाम मईल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलिया उत्तर निवासी लीला देवी उर्फ लीलावती पत्नी जयनारायण पांडेय को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शनिवार को उसके घर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। साथ ही, गांव में भीड़भाड़ वाले जगहों पर नोटिस चस्पा कर डुग्गी, मुनादी कराई गई। भागलपुर चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी लीला देवी उर्फ लीलावती पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। सीजीएम कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, मगर वह हाथ नहीं लग सकी। धारा 82 का नोटिस चस्पा होने के बाद आरोपी ने सरेंडर नहीं किया कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद