गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल को 48-35 और पश्चिम रेलवे को 39-21 अंकों से हराया। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रामाश्रय यादव, नवीन उपाध्याय, दीपक कश्यप और शशि प्रकाश ने शानदार खेल दिखाया।