किचन में गदंगी देख नाराज हुए नोडल अधिकारी रेलवे अस्पताल का निरीक्षण कर जानी व्यवस्था मरीजों और नर्सिंग स्टाफ से की वार्ता अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए गन्ना आयुक्त प्रमोद उपाध्याय ने मंगलवार को रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्हें किचन में गदंगी दिखी। इस पर नाराज दिखे। किचन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश रेलवे अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ एम नाथ को फोन पर दिया। उन्होंने कहा कि किचन में पंखे का इंतजाम नहीं है। ऐसे में काम कर रहे कर्मियों को गर्मी में पसीना होगा, जो भोजन में भी गिर सकता हैं। ऐसी स्थिति में किचन में एक कूलर लगवाया जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशासन की ओर एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। इसके बाद वह हेल्प डेस्क पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल से समस्याओं के बारे में पूछा। इस बीच उन्होंने हेल्प डेस्क के पास बैरियर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे संक्रमण का खतरा कम होगा और स्वास्थ्य कर्मी और अन्य लोग सीधे हेल्प डेस्क तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके अलावा उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से परेशानियां पूछी। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने किसी भी परेशान का जिक्र नहीं किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ एके प्रसाद मौजूद रहे। --------- चिलुआताल के कोरोना मरीज से वार्ता कर जानी व्यवस्था नोडल अधिकारी हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल से कोरोना पॉजिटिव मरीज से वार्ता कराने के लिए कहां। उन्होंने मोबाइल फोन पर चिलुआताल के एक मरीज से वार्ता की। उससे सवाल पूछे कि खाना कैसा मिल रहा है, तो उसने संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि घर जाना हैं। इस पर उन्होंने ठीक होने के बाद घर जाने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर कोई दिक्कत होती है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।