फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी में लापता किशोर का पता नहीं, ग्रामीणों ने फिर किया रास्ता जाम

Thu, 16 Nov 2023 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि नदी में लापता किशोर की तलाश जारी है। किशोर की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीपीगंज में घटना के बाद रास्ता जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पीपीगंज इलाके के मकनहा गांव के पास मंगलवार दोपहर नदी में डूबे किशोर गोलू निषाद (12) की तलाश बुधवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने की, लेकिन सुबह 11:30 बजे तक उसका पता नहीं चलने पर आक्रोशित ग्रामीण एक बार फिर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने मकनहा-सरहरी मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ कैंपियरगंज फोर्स के साथ पहुंच गए। ग्रामीण तत्काल किशोर की बरामदगी और आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। दोपहर 12:30 बजे के करीब गोलू की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और आवागमन शुरू हो सका। जाम की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई थी। नदी में लापता किशोर की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में छिड़काव के बाद भी हवा जहरीली, सुबह की सैर बना रही बीमार

जानकारी के मुताबिक, सरहरी गांव के कुछ युवक मूर्ति विसर्जन कराने के लिए मकनहा गांव में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के करीब पहुंचे थे। इस दौरान मूर्ति को रोहिणी नदी में विसर्जित करने के बाद मकनहा गांव निवासी गोलू निषाद नदी में मूर्ति से समान निकालने के लिए गया।

आरोप है कि पुल पर खड़े युवकों ने उस पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और नदी में डूब गया। डूबने की खबर गांव में फैलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस ने भांजी लाठियां
 
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत करा दिया था, लेकिन मंगलवार की शाम सात बजे तक किशोर के नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीण सड़क पर आ गए और रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे थे। तब पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन एक बार फिर बुधवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि नदी में लापता किशोर की तलाश जारी है। किशोर की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें