-गोड़धोइया संघर्ष समिति की बैठक में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोड़धोइया संघर्ष समिति से जुड़े लोगों की बैठक रविवार को बिछिया पीएसी गेट के पास हुई। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण ऐसा होना चाहिए, जिससे किसी का मकान न टूटे। नाले की चौड़ाई कम रखने से आसपास के लोगों के मकान बच जाएंगे।
गोड़धोइया नाले के सुंदरीकरण के लिए 500 से अधिक मकानों के टूटने की नौबत आ गई थी। राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश के बाद निशान लगाया तो परेशान लोगों ने सीएम योगी से मिलकर अपनी बात रखी। सीएम ने आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य ऐसा हो, जिससे मकान टूटने से बच जाएं। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने दोबारा इसका सर्वे किया।
बैठक मेंं मौजूद लोगों ने कहा कि कार्यदायी संस्था ऐसा कार्य कराए, जिससे कि कम से कम लोगों का नुकसान हो। बैठक में रीना पांडे, कनक सिंह, अमर मिश्रा, राकेश शर्मा, अभय श्रीवास्तव, अमरनाथ उपाध्याय आदि ने अपनी बात रखी।