फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्द रात में कोई खुले में न सोने पाए, रैन बसेरों में कराएं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो




गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सर्द रात में कोई भी खुले आसमान तले न सोने पाए। जो भी सड़क किनारे खुले में सोता मिले, उसे रैन बसेरों में लाया जाए। रैन बसेरों में ठहरने के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए। इसके लिए रात में पुलिस पेट्रोलिंग बहुत जरूरी है।



सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों को व्यवस्थित किया जाए। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोलिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले में सोते मिले तो पुलिसकर्मी उसे सम्मानपूर्वक निकटतम रैन बसेरे तक पहुंचा दें। कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद सड़कों पर ठिठुरता न दिखाई दे। उनके ठहरने की सम्मानजनक व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि सड़कों पर यदि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त हो तो उसे मानसिक मंदित आश्रय स्थलों पर भेजा जाए। सर्द मौसम और खिचड़ी मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने हर जगह पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।



-



श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता में



सीएम योगी ने कहा कि खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया देना होगा। समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए।



इस दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली विभाग, दूरसंचार, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, वन विभाग व वन निगम, पूर्वोत्तर रेलवे, परिवहन विभाग ने खिचड़ी मेला को लेकर अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।



बैठक में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल, सीएमओ डॉ आशुतोष दूबे, समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




-



खाली प्लाॅटों से गंदगी दूर कराए नगर निगम



सीएम योगी ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम खाली प्लाॅटों में पड़ी गंदगी की भी सफाई कराए। उन्होंने कहा कि गंदगी दूर रहेगी तो आमजन बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें