फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जन्माष्टमी पर आज शाम छह बजे से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने शुक्रवार शाम छह बजे से रात दो बजे तक डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। तीन और चार पहिया वाहनों के लिए भी कुछ मार्गों पर रूट बदला गया है। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, भारी वाहनों के लिए रोज रात में खुलने वाली नो-एंट्री शुक्रवार रात 10 बजे के बजाय रात दो बजे खोली जाएगी। तब तक भारी वाहनों को निर्धारित डायवर्जन मार्गों से ही आवागमन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें