सहजनवां। तहसीलदार राकेश कन्नौजिया की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में कुल 5 शिकायती पत्र आए। लेकिन किसी शिकायती पत्रों का निस्तारण नही हो सका। शिकायती पत्रों में राजस्व के 2 तथा 3 पुलिस से जुड़े मामले थे। तहसीलदार ने राजस्व सम्बंधित शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित कर मौके पर भेजा है। पुलिस को आदेश दिया गया है कि शिकायती पत्रों की जांच कर कार्रवाई करें। इस दौरान थाना प्रभारी सत्यदेव सहित राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद