फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: सहजानंद राय

विज्ञापन
नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: सहजानंद राय
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रघुवर दास रहेंगे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित हैं। इन्ही उपलब्धियों को बताने के लिए संपर्क महाअभियान एक माह यानी 30 जून तक चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में महाअभियान की तैयारी के लिए गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। वरिष्ठ नेताओं के जिले के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान को गति देने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई राष्ट्रीय नेता गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में दौरा करेंगे। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत दो जून को बस्ती और दो जून को संतकबीर नगर में रहेंगे। इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल सिद्दीकी दो जून को बलिया और दो जून को बासगांव लोकसभा क्षेत्र के बरहज विधानसभा क्षेत्र में तथा सलेमपुर में रहेंगे और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ दो जून को मऊ (घोसी लोकसभा क्षेत्र) आएंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सदस्य राज्यसभा कृष्ण लाल पवार तीन जून को गोरखपुर व कुशीनगर तथा चार जून को डुमरियागंज व महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में संपर्क महाअभियान के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तीन जून को आजमगढ़, चार जून बासगांव, पांच जून को देवरिया, छह जून को सलेमपुर और सात जून को बलिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना पांच जून को संत कबीर नगर और छह जून को बस्ती में प्रवास करेंगे। इस दौरान डा सत्येंद्र सिन्हा, साकेत सिंह सोनू, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू, मीडिया प्रभारी डा बच्चा पांडेय नवीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

_____________________
इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व से मिले कार्यक्रम के अनुसार इन नेताओं को कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में दर्शन पूजन से करनी है। इसके उपरांत मीडिया के बंधुओं से मुलाकात करेंगे और मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताएंगे। सोशल मीडिया वालंटियर्स और व्यापारी सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है। प्रमुख लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के गरीब कल्याण के योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें