गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के एक सप्ताह बाद तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन को आई नवविवाहिता जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।
उसके पिता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी राजन निषाद व हिमांशु निषाद के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: बुढ़ापे में इश्क: 70 साल के बुजुर्ग का महिला पर आया दिल, थाने पहुंचकर पत्नी बोली- शादी बचा लो साहब
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 15 मई 2023 को चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में हुई। नवविवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राजन निषाद से उनकी बेटी फोन पर बात करती थी।
22 मई को तरकुलहा देवी के दर्शन करने के बहाने मंदिर पहुंची और राजन के साथ नगदी व जेवर लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गई।