फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर से जुड़े नए वार्ड जगमग होंगे...लगेंगी एक हजार सोलर लाइट

Tue, 14 May 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगा काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम से जुड़े 10 नए वार्ड अब सोलर लाइट की रोशनी से जगमग होंगे। इन वार्डों में एक हजार नई सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर में कहीं भी डार्क स्पॉट न हो, इस दिशा में निगम लगातार कार्य कर रहा है। सोलर लाइट्स के लिए नेडा को डिमांड भेजी जा चुकी है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के साथ ही लाइटों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। सोलर लाइट्स से जहां बिजली की बचत होगी, वहीं उसके बिल में खर्च होने वाली रकम भी बचेगी।
विज्ञापन

नए वार्डों में बिजली के खंभे ज्यादा संख्या में नहीं होने से सोलर लाइट्स पर निर्भरता ज्यादा है। इनके लग जाने से सोलर लाइट्स से गलियां और सड़कें जगमग रहेंगी, सार्वजनिक स्थलों पर भी उजाला रहेगा। इसके पूर्व इन नए वार्डों में 50-50 की संख्या में 500 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। नगर निगम और नेडा ने मिलकर रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट में अब तक 500 लाइटें लगाई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य सड़कों पर 200 स्मार्ट सोलर लाइट्स भी लगाई जाएंगी। प्रथम चरण में सिविल लाइंस और उसके आसपास के क्षेत्रों में 120 डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें