फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे के चलते दो घंटे देरी से चली न्यू उदयपुर साप्ताहिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के चलते गोरखपुर रूट से चलने वाली न्यू जलपाई गुड़ी-न्यू उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन भी करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा। इस ट्रेन को बदले हुए मार्ग से चलाया गया। हालांकि पहले इसके कैंसिल होने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन

कंचनजंगा एक्सप्रेस के हादसे के तत्काल बाद इस रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया। न्यू जलपाई गुड़ी से चलकर गोरखपुर के रास्ते उदयपुर तक जाने वाली न्यू उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के भी कैंसिल होने की चर्चा थी। हालांकि घटना के कुछ देर बाद ट्रेन का रनिंग स्टेटस कटिहार की तरफ दिखने से यात्रियों को राहत मिली। रात में 10 बजे यह ट्रेन छपरा स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। इसके करीब तीन घंटे की देरी से गोरखपुर स्टेशन पर रात में एक बजे आने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें