फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गोरखपुर: शैक्षिक संस्थानों के लिए जगह आवंटन पर 9 मई को होगी चर्चा, 25 गांव की 6 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी

Sat, 03 May 2025 11:50 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जीडीए ने मानीराम व आसपास के गांवों में नया गोरखपुर बसाने के लिए जमीन की खरीद शुरू की है। योजना के लिए 25 गांव की छह हजार एकड़ भूमि समझौते व अनिवार्य अधिग्रहण के तहत खरीदी जानी है। बालापार, मानीराम और रहमतनगर गांव में पहले खरीद शुरू हुई थी।
विज्ञापन
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रस्तावित नया गोरखपुर में शिक्षण संस्थाओं की जमीन के लिए जीडीए ने जोनल प्लान पर विचार शुरू कर दिया है। मानीराम समेत तीन गांवों में खरीदी गई जमीनों पर प्रस्तावित प्लान पर नौ मई को चर्चा होगी।

विज्ञापन


यहां स्कूल-कॉलेजों के लिए जमीन प्रस्तावित है। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे वरिष्ठ अफसरों की संस्तुति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। जीडीए ने मानीराम व आसपास के गांवों में नया गोरखपुर बसाने के लिए जमीन की खरीद शुरू की है। योजना के लिए 25 गांव की छह हजार एकड़ भूमि समझौते व अनिवार्य अधिग्रहण के तहत खरीदी जानी है।

बालापार, मानीराम और रहमतनगर गांव में पहले खरीद शुरू हुई थी। इसके बाद बैजनाथपुर और विशुनपुर में जमीन खरीद हो रही है। नए क्षेत्र में जोनवार विकास की कार्य योजना तैयार करने के लिए फर्माें का चयन कर लिया गया है। इन फर्माें की तरफ से जोन आधार पर एक संभावित प्लान तैयार किया गया है, जिसमें नॉलेज पार्क को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों के लिए संभावित प्लॉट विकसित करना है।
विज्ञापन


नौ मई को तीन फर्माें की तरफ से जीडीए के अफसरों के समक्ष अपना प्लान प्रस्तुत करना है। इस संभावित प्लान पर चर्चा के बाद इसके स्वरूप पर निर्णय लिया जाएगा।ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें