गोरखपुर। भारत-नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने शुक्रवार को पैडलेगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाया। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अध्यक्ष अनिल गुप्त ने कहा कि नेताजी के जैसा योद्धा न पैदा हुआ न ही होगा। इस दौरान अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही, कैप्टन अबुल हसन अंसारी, उपाध्यक्ष ओंकारनाथ मिश्र, वित्त सचिव रामसिंगार यादव, कैप्टन मुन्ना पांडेय, हवलदार गुलाब सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद