फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर में यात्रियों के लिए लगे हैं 223 वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर ठंडे पानी के लिए 223 वाॅटर कूलर, 7199 पानी की टोटी एवं 1,089 हैंड पंप कार्यशील हैं। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल के गोरखपुर समेत अन्य स्टेशनों पर 73 वाॅटर कूलर, 3034 पानी की टोटी एवं 389 हैंड पंप चालू हैं। खराब वाॅटर कूलर, पानी की टोटी एवं हैंड पम्पों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर सस्ते दर पर पर आरओ का पानी भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

माल लदान में हुई वृद्धि
पिछले साल से 16 प्रतिशत अधिक हुआ लदान
पूर्वोत्तर रेलवे माल लदान में बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों से 2023-24 में कुल 4.245 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो गत वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2023-24 में माल लदान से 483.47 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2022-23 में इस मद में 462.20 करोड़ की आय हुई थी। वर्ष 2024-25 के माह अप्रैल में 0.2022 मिलियन टन माल लदान हुआ, जिससे 24.09 करोड़ की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें