फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यांत्रिक कारखाना गेट पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। पदाधिकारियों ने चीन के सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लेते हुए कहा कि देश बलिदानी जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा। यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त ने कहा कि देश की सफलता के लिए रेलवे को आत्मनिर्भर बनाना होगा। सरकार को रेलवे में हो रहे विदेशी पूंजी निवेश को तत्काल बंद करना चाहिए। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी प्रदीप कुमार धर दूबे, नवीन कुमार मिश्र, ओंकार सिंह, हरिश्चंद्र यादव, दिलीप कुमार धर दूबे, संजय कुमार पांडेय, कफील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें