फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बी और सी प्रमाणपत्र के लिए एनसीसी कैडेट्स ने बहाया पसीना

Mon, 11 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एनसीसी के बी और सी प्रमाणपत्र के लिए छात्र-छात्राओं का रविवार को नामांकन किया गया। चयन के लिए कैडेट्स ने जमकर पसीना बहाया। नामांकन प्रक्रिया 44वीं वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके कंवर, सूबेदार मेजर पवन कुमार की देखरेख में हुई।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर (कैप्टन) दिग्विजयनाथ मौर्य और डॉक्टर (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह की मौजूदगी में 1600 व 800 मीटर रनिंग, पुश अप और सिट अप कर शारीरिक दक्षता की परीक्षा हुई। इसके बाद फाइनल चयन किया गया।
एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके कंवर ने कहा कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर के कैडेट काफी अनुशासित हैं। इस दौरान कैडेट तृप्ति सिंह, मानसी शुक्ला, प्रियांशी शुक्ला, वृंदा पांडेय, शिवम गुप्ता, अंकित विश्वकर्मा, विकास तिवारी, अंडर ऑफिसर हिमांशु कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर मोहित मिश्रा और सीनियर अंडर ऑफिसर रितेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें