स्वच्छता के लिए श्रमदान करते शिवपति इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में एनसीसी के कैडेट्स ने पुनीत सागर योजना के तहत शनिवार को बानगंगा नदी बैराज के आसपास नदी व मुख्य नहर तट की साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। 46वीं यूपी बटालियन एनसीसी के एनओ कैप्टन हेमंत राज उपाध्याय एवं फर्स्ट अफसर बृजेंद्र मणि त्रिपाठी की देखरेख में कैडेट्स ने साफ-सफाई की। कैप्टन ने कहा कि तीन अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। साफ-सफाई के बाद निकले हुए कूड़ा-करकट को नगर पंचायत के सहयोग से वाहनों में रखकर उसे निस्तारण के लिए उचित स्थान पर डाला गया। इस दौरान सौरभ गुप्ता, अंडर अफसर देवांश उपाध्याय, रितेश पांडेय, जूनियर डिवीजन कैडेट्स विकी, कालू, सत्यम, वैष्णवी, नेहा, सृष्टि समेत 125 कैडेट्स जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन के प्रतिभाग किया।