राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को
गोरखपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डलसा) गोरखपुर तेज प्रताप तिवारी ने इंडियन बैंक की ओर से आए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि जो भी वादकारी बैंक से संबंधित मामले को लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहते हों वे संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर अपने केस को लोक अदालत में पंजीकृत करा लें। यह जानकारी देवेंद्र कुमार (द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने दी। ब्यूरो