फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: स्वतंत्रता दिवस पर हर रेलकर्मी के घर फहरेगा तिरंगा, रेलवे बोर्ड ने दिया आदेश

Wed, 04 May 2022 10:05 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

‘हर घर झंडा’ के तहत 10 लाख रेलकर्मियों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी चल रही है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को दिशा-निर्देश भेजा है।
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रेल आवासों में नजारा कुछ अलग होगा। हर रेलकर्मी के घर तिरंगा फहरेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को दिशा-निर्देश भेजा दिया है। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर झंडा’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत 10 लाख रेलकर्मियों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर इस्टेबलिशमेंट (जनरल) हरीश चंद्र ने सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधक, आरडीएसओ, मेट्रो व सेंट्रेलाइज्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को पत्र लिखकर इस अभियान को सभी रेलकर्मियों तक पहुंचाने को कहा है। उन्होंने अपील की कि रेलकर्मी ऐसा करने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित करें।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हर घर पर झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें