फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बुराई से दूर रखती है नमाज : गाजिया खानम

Mon, 12 Feb 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मकतब इस्लामियात में आयोजित हुई महिलाओं की संगोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में रविवार को महिलाओं की बज्मे कनीजाने आयशा नाम से संगोष्ठी हुई। इस दौरान महिलाओं को नमाज पढ़ने का सही तरीका बताया गया।
मुख्य वक्ता मुफ्तिया गाजिया खानम अमजदी ने कहा कि नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है। नमाज खुद भी अदा करें और घर वालों से भी नमाज पढ़ने के लिए कहें। नमाज, रोजा, जकात, हज दीन-ए-इस्लाम के स्तंभ हैं इनकी हिफाजत करें। हर हाल में अल्लाह का शुक्र अदा करें। शिफा खातून, अफीना खातून व कहकशां फातिमा ने कहा कि शिक्षा के बगैर कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती है। मुसलमानों को चाहिए कि बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुरआन-ए-पाक की तिलावत मरियम खातून ने की। हम्द व नात माहिरा शम्स, शिफा, नूर सबा, सना खान व जैनब, तस्मी, सना ने पेश की। अध्यक्षता ज्या वारसी ने की। संचालन फलक खातून ने किया। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो शांति की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। इस अवसर पर खुशी नूर, हिफ्जा करीम, नूर जहां, साजिया खातून सानिया खातून आदि महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें