नगर निगम परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध करते नगर निगम के कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। निगम प्रतिकर समेत 6 तरह के भत्ते को खत्म करने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने काला पट्टी बांधकर विरोध जताया। स्थानीय निकाय महासंघ के आवाहन मंगलवार को नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से नगर निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बाॅधकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता सहित 06 अन्य भत्तों को खत्म करने के विरोध में कर्मचारियों ने विरोध जताया। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर राम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस के इस संकट में नगर निगम का हर एक कर्मचारी सरकार के साथ खड़ा है लेकिन सरकार को भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए । विभिन्न प्रकार के भक्तों की कटौती यह कर्मचारियों के हित पर कुठाराघात है । इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। आन्दोलन में शक्ति प्रकाश मिश्रा, राम अधार दास, संजय श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, जगत प्रसाद प्रजापति, दीपक श्रीवास्तव, आकिफ परवेज, प्रदीप यादव, रमेश समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।