फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग में हो रहा है वेतन 'घोटाला'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। नगर निगम के जलकल विभाग में हरेक महीने लाखों रुपए का वेतन घोटाला हो रहा है। विभाग के पंप ऑपरेटरों को दिए जाने वाले वेतन से ठेकेदार हरेक महीने कम स कम चार लाख रुपये का घोटाला कर रहा है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद अधिकारियों का रवैया बेहद में ढूलमूल है। नगर निगम के जलकल विभाग में ट्यूबवेल चलाने के लिए करीब 100 पंप ऑपरेटर ठेके के मार्फत रखे गए हैं। इन पंप ऑपरेटरों का मासिक वेतन ₹9200 निर्धारित है। लेकिन ठेकेदार द्वारा ना तो इन्हें समय से वेतन का भुगतान किया जाता है बल्कि निर्धारित वेतन की तुलना में काफी कम रकम दी जाती है। अगर देखा जाए तो 100 पंप ऑपरेटरों का कुल वेतन करीब 9.2 लाख रुपए है लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल 4.8 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। यानि हरेक महीने करीब 4.4 लाख रुपये का ठेकेदार द्वारा गबन हो रहा है। अगर देखा जाए तो मामला नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में भी है।नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पंप ऑपरेटर एसोसिएशन के संरक्षक कौशल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जलकल जीएम के अलावा नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया है। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के समस्या दूर नहीं हो सकी है। कोट--- पंप ऑपरेटरों का वेतन तो वैसे 92 सौ निर्धारित है, लेकिन मेंटेनेंस के तौर पर उनके वेतन से कुछ पैसे की कटौती होती है। उन्हें केवल 48 सौ रुपए का ही भुगतान होता है। वंशीधर तिवारी प्रोपराइटर तिवारी ब्रदर्स जहां तक मेरी जानकारी है उसके अनुसार पंप ऑपरेटरों के लिए नए सिरे से टेंडर जारी किया जा रहा है। एक बार टेंडर जारी किया गया था लेकिन किन्ही वजहों से उसे निरस्त कर दिया गया था। अंजनी कुमार सिंह नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें