पीपीगंज इलाके के एक ग्राम सभा में ट्रेनिंग एंड ट्रेड टेस्ट सेंटर खोल विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दस के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, इंद्रानगर वार्ड नंबर 13 देवरिया के निवासी अजय कुमार ने तीन महिला 3 मई को पीपीगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पीपीगंज के जंगल कौडिया में निकेतन त्रिपाठी नाम का युवक शीतल ट्रेनिंग एण्ड ट्रेड सेंटर खोलकर लगभग 130 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।
वह फर्जी वीजा व टिकट देकर धोखाधड़ी कर रुपए सारे रुपए लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद पीपीगंज पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई थी। जिसके बाद से पीपीगंज पुलिस खोजबीन में जुटी थी। जिसे बुधवार के दिन छपरा थाना खोराबार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।