फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला चालक

Tue, 02 Jul 2024 01:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया से सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक बेकाबू कार तेज रफ्तार से आती है और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान बाइक सवार हवा में उछल जाता है और कार के नीचे बाइक आ जाती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से बाइक सवार से उछलते हुए फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया से सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक बेकाबू कार तेज रफ्तार से आती है और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान बाइक सवार हवा में उछल जाता है और कार के नीचे बाइक आ जाती है।

विज्ञापन


हादसे में एक साइकिल सवार के भी घायल होने की खबर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अभी आस-पास के लोग समझ पाते, तब तक कार में सवार लोग गाड़ी का दरवाजा खोलकर फरार हो जाते हैं। देवरिया सदर कोतवाली के थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र मल्ल नाम का युवक, जो परसिया मल्ल परसा बरवा का रहने वाला है, वह अपनी बाइक से देवरिया किसी काम से रविवार की शाम आया था।

जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बेकाबू कार सुरेंद्र मल्ल नाम के बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार देती है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई एफआईआर
उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक सुरेंद्र मल्ल से फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया कि मैं खुद आकर आप से मिलकर तहरीर दूंगा। हालांकि, थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने देरी ना कर घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है, जिससे ये पता चल सके कि वो कहा से आ रहा था, ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें