फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बड़े भाई और भाभी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी मृतक बाबूलाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कुशीनगर में बड़े भाई और भाभी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर आरोपी भाई और भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार रात बड़े भाई ने पत्नी संग मिलकर छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक की पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी झिंगुरी प्रसाद (बिकाऊ) के तीन बेटों में एक की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटों में बड़ा बेटा मुद्रिका महाराष्ट्र में रहकर कमाता है। छोटा बेटा बाबूलाल (30) घर पर रहता था। मुद्रिका दिवाली से पहले घर आया है। बताया गया कि मंगलवार की शाम मुद्रिका का छोटा भाई बाबूलाल कहीं से शराब पीकर लौटा।
विज्ञापन

आरोप है कि नशे में धुत बाबूलाल ने अपनी भाभी गीता देवी को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर चाकू लेकर भाभी को दौड़ा लिया। मुद्रिका बीच बचाव करने पहुंचा तो उससे हाथापाई कर ली। आरोप है कि इससे गुस्साए मुद्रिका और उसकी पत्नी गीता ने बाबूलाल को पीट-पीटकर मार डाला।
मुद्रिका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। आरोपी मुद्रिका और गीता को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने विवाद किया था। इससे गुस्साए बड़े भाई और भाभी ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी मुद्रिका और उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके महिला सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें